ब्रेकिंग न्यूज़ : दोहरे हत्याकांड में एक संदेही को पुलिस ने लिया हिरासत में, शीघ्र सुलझा ली जाएगी हत्या की गुत्थी – एसपी

ब्रेकिंग न्यूज़ : दोहरे हत्याकांड में एक संदेही को पुलिस ने लिया हिरासत में, शीघ्र सुलझा ली जाएगी हत्या की गुत्थी – एसपी


दुर्ग 7 मार्च । पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गनियारी में बुजुर्ग दादी और उसकी पोती की निर्मम हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है । पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने अस्वस्थ किया है कि जल्द ही इस दौर हत्याकांड के आरोपी पकड़ लिए जाएंगे । आरोपियों ने डबल मर्डर में धारदार हथियार का उपयोग किया है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी शुरू कर दी गई है।


आपको बता दें कि दुर्ग के गनियारी गांव में आज सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई। जब अज्ञात हत्यारों ने गांव में ही रहने वाली दादी पोती की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर रात की है। जब दादी और पोती गहरी नींद में सो रहे थे। अज्ञात हत्यारो ने पहले 62 वर्षीय राजबती साहू की हत्या की इसके बाद 19 वर्षीय सविता के गला बाँध कर उसके सिर पर टंगिया से घातक वार किया। घटना के बाद पुलिस इस पूरे मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही गांव के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सुराग जुटाने के लिए पुलिस डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटनास्थल पहुंचे थे । वही आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इस दोहरे हत्या में दो हत्यारो के शामिल होने की आशंका व्यक्त की है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार पुलगांव थाना पुलिस ने एक आरोपी को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की दिया है। हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी प्रतीत हो रहा है। लेकिन दुर्ग पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी विवेचना कर रह रही है। पुलिस को यकीन है, की जल्द ही दोहरे हत्याकांड की गुत्थी शीघ्र ही सुलझा ली जायेगी।