दुर्ग 07 मार्च। शासकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के व्यवसाय- विद्युतकार, के लिए शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, पुलगांव, दुर्ग में 12 मार्च समय प्रातः 10.00 बजे से कैम्पस का आयोजन किया गया है। जिसमे 05 पोस्ट (01 वर्ष के अनुभवी के लिए ) एवं 05 पोस्ट (फ्रेसर ) के लिए है जिसका वेतनमान 9000/- से 14000/- रहेगा। समय प्रातः 10ः00 बजे से प्रशिक्षणार्थी अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित करे। अभ्यार्थी अपने साथ अपना बायोडाटा एवं समक्ष दस्तावेजो की सत्यापित प्रति एवं 01 फाटो अवश्य लायें।

