दुर्ग पुलिस ने 7 सटोरियों को या गिरफ्तार लाखों की सट्टा पट्टी एवं 45 हज़ार जप्त, एक आरोपी फरार होने में सफल
दुर्ग 7 अप्रैल । दुर्ग पुलिस के द्वारा सट्टे सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कार्यवाही की गई है । लाखों रूपये के सट्टा पट्टी के साथ नगदी रकम 45 हज़ार रुपए जप्त कर 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर चौकी अंजोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम थनौद एवं बिरेझर में सुनियोजित तरीके से छापेमारी की कार्यवाही गई। ग्राम थनौद में 03 सट्टेबाजों को तथा ग्राम बिरेझर में 02 सट्टेबाजों को सट्टा खिलाते पकड़े गए। आरोपीगणों के पास से लाखों रूपये की सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम कुल 45000रू. जप्त किया गया। आरोपीगणों के विरूद्ध चौकी अंजोरा थाना पुलगांव में माईनर एक्ट की धारा 4 ( क ) जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में अंजोरा पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक जे0एल0 शांडिल्य, सउनि संतोष पाण्डेय, आरक्षक जावेद खान, प्रदीप सिंह, फारूख खान, धीरेन्द्र यादव, साहू, तिलेश्वर राठौर, गोविंद साहू, ब्रिजमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विवरण चित्रसेन साहू, केशव
गब्बर उर्फ कमलेश यादव उम्र 38 साल साकिन ग्राम थनौद चौकी अंजोरा | केजू देवांगन शंकर नगर दुर्ग (फरार ), तौफिक मोहम्मद पिता मजिद मोहम्मद उम्र 34 साल साकिन थनौद, विमल धनकर पिता विश्वनाथ धनकर उम्र 32 साल साकिन थनौद, नितेश हुमने पिता टीकाराम हुमने उम्र 24 साल साकिन केसर नगर राजनांदगांव , पीयूष हुमने पिता सुनील हुमने उम्र 20 साल साकिन केसर नगर राजनांदगांव

