भिलाई नगर 04 मार्च । सुनिता उद्योग लाईट इंडस्ट्रीयल एरिया खुर्सीपार में विगत वर्ष हुए एक्सीडेंट में महिला मजदूर की मौत के बाद खुर्सीपार पुलिस के द्वारा उद्योग के मालिक एवं मशीन ऑपरेटर के खिलाफ़ मामला दर्ज किया है।
थाना खुर्सीपार के सहायक उप निरीक्षक खेमलाल ठाकुर ने बताया कि मर्ग क्रमांक 29/2023 का जांच किया जांच के दौरान गवाहो से पूछताछ कर कथन लिया गया कथन में मृतिका श्रीमती प्रेमिन ठाकुर पति गिरधारी ठाकुर उम्र 33 साल साकिन संगम चौक न्यु खुर्सीपार की निवासी थी जो सुनिता उद्योग लाईट इंडस्ट्रीयल एरिया खुर्सीपार भिलाई में काम करती थी। 10 अप्रैल 2023 को सुनिता उद्योग लाईट इंडस्ट्रीयल एरिया भिलाई में अपने साथ अन्य मजदुर श्रीमती सुनिता बंजारे एवं शिव कुमार साहू 08.00 से 08.30 बजे डियूटी पर आये और डियूटी के दौरान साफ सफाई फैक्ट्री में करने लगे एवं शिव कुमार साहू ने फैक्ट्री के मशीन एवं स्वीच बोर्ड साफ कर रहा था। उसी दौरान शिव कुमार साहू से मशीन का स्वीच दब गया । जिससे मशीन चालु हो गया वही पर मशीन को साफ कर रही प्रेमिन ठाकुर मशीन में फंस गई जिससे उसके हाथ , सिर , चेहरा में चोट आने से उसे गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए बमसा अस्पताल ले जाया गया। परंतु मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में रेफर कर दिया गया। लगभग 17 दिन इलाज के बाद 27 अप्रैल को श्रीमती प्रेमिन ठाकुर की मौत हो गई। इस पर खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपी शिव कुमार साहू खोरबहरा साहू वार्ड 16 करंजा भिलाई सुनिता उद्योग लाईट इंडस्ट्रीयल का मालिक सिद्धार्थ सुरी के खिलाफ भादवि की धारा 287, 304 ए, 34 के तहत अपराध पंजीबद किया है।
महिला मजदूर की मौत के बाद सुनिता उद्योग लाईट इंडस्ट्रीयल एरिया खुर्सीपार के मालिक एवं मशीन ऑपरेटर के खिलाफ अपराध दर्ज
![]()
