सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 03 मार्च। महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार गिरीश तलरेजा और सूरज चोखानी को एक दिन के लिए जेल भेजा। कोर्ट ने दोनो पक्षों की साढ़े 3 घंटे की बहस के बाद फैसला सुनाया। दोनो आरोपियों को सोमवार को पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश कर ईडी को रिमांड पर लेने के निर्देश दिए । ईडी ने दोनो आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर पूछताछ करने का आवेदन लगाया था। जेएफएमसी कोर्ट ने दोनो आरोपियों को एक दिन के लिए जेल भेजा।
इससे पहले परसों भोपाल और कोलकाता में गिरफ्तार सूरज चोखानी और गिरीश तलरेजा को ईडी की टीमें रायपुर लेकर आ गई हैं। दोनों महादेव आनलाइन सट्टा के मुख्य किरदार रहे हैं।
कोलकत्ता से गिरफ्तार सूरज चोखानी पर महादेव ऐप सट्टेबाजी के पैसे को शेयर मार्केट में लगाने का आरोप है। वहीं भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा पर सट्टेबाजी की कमाई को ऐप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर कई बैंक खातों के जरिए रोटेड करने का आरोप है। ये गिरफ्तारियां नीतिन दीवान से हुई पूछताछ के बाद की गई है।
रविवार को कोर्ट ने दोपहर से शाम तक चली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलील सुनी। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली से जुड़े रहे। ईड़ी ने उनकी हर दलील को खारिज करते हुए रेमंड की मांग की

