चोलामंडलम के रिलेशनशिप मैनेजर व परिवार गया था बहन की शादी में, इधर चोर ने गहने नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान में किया हाथ साफ, अमलेश्वर पुलिस ने शुरू की जांच

चोलामंडलम के रिलेशनशिप मैनेजर व परिवार गया था बहन की शादी में, इधर चोर ने गहने नकदी एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान में किया हाथ साफ, अमलेश्वर पुलिस ने शुरू की जांच


दुर्ग 03 मार्च । अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णापुरी में चोलामंडलम के रिलेशनशिप मैनेजर व परिवार बहन की शादी के लिए बालाघाट गया हुआ था इस दौरान सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गहने, नकदी एवं लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर फरार हो गया रिपोर्ट पर से अमलेश्वर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील पटले 30 वर्ष कृष्णापूरी अमलेश्वर निवासी चोला मण्डलम फायनेंस रायपुर में रिलेशनसिप मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 15 दिन पहले से उनका परिवार बालाघाट पैतृक ग्राम में चचरे बहन की शादी में गये थे कि 29 फरवरी के सुबह 04.00 बजे सुनील घर मे ताला लगाकर बालाघाट चला गया, 2 मार्च को 09.00 बजे अपने परिवार के साथ वापस आया । गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखे की मुख्य दरवाजा मे दो सेंटर लॉक टुटा हुआ था, अंदर जाकर देखे तो घर के अंदर सामान बिखरे थे, बेडरूम के दरवाजे का सेंटर लक टुटा हुआ है सामान बिखरा हुआ है उसमे रखे आलमारी का लॉक टुटा हुआ है तथा लाकर का लॉक टुटा हुआ था उसमें रखे 15 चांदी के सिक्के, 02 चांदी की चैन, 02 चांदी के ब्रेस्लेट एवं नगदी करीबन 41500 रूपये नही थे तथा बेडरूम मे रखे 01 लैपटाप बैग सहीत एवं बैटरी वाले एक पंखा नही था, अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय घर का ताला तोडकर अंदर घुसकर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। सुनील की रिपोर्ट पर से अमलेश्वर पुलिस के द्वारा अभ्यास आरोपी के खिलाफ धारा 457 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया है।