भिलाई नगर, 2 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में गुरूद्वारा के पास लगभग 25 बोरियों में पीडीएस चावल लेकर जा रहे लोगों को भाजपा कार्यकर्ता अवतार सिंह गिल और रोहित यादव ने रोक लिया है।
पूछताछ में ड्राइवर ने बतायाकि यह चावल पीडीएस का है जिसे डब्ल्यू यादव के द्वारा गाड़ियों में भर कर बोरियां बदलने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ता अवतार सिंह गिल और रोहित यादव की नजर पड़ी और उन्होंने पीछा कर हाउसिंग बोर्ड गुरूद्वारा के पास वाहन को रोक लिया है। खाद्य विभाग को सूचना दे वाहन को जामुल थाना ले जाया गया है। अवतार ने CGNewsonline को बताया कि विधायक रिकेश सेन ने साफ निर्देश दिए हैं कि वैशाली नगर विधानसभा में कोई भी अवैध काम नहीं होगा। गरीबों का चावल कांग्रेस शासनकाल में इसी तरह दलालों की चांदी बन रहा था। चावल माफिया गरीबों का हक मार लाखों की चांदी काट रहे थे, अब ऐसे लोगों पर भाजपा कार्यकर्ता पूरी नजर रख रहे हैं।

