इंदिरा गांधी स्कूल में महा अष्टमी के पर्व पर सरस्वती योजना के तहत 20 छात्राओं को दी गई साईकिल
भिलाई नगर 9 अप्रैल। महाअष्टमी के पावन अवसर पर पर इंदिरा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के परिसर में छत्तीसगढ़ शासन की माहती योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 20 साइकिल का वितरण किया गया।
शाला के सचिव काशीनाथ वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर अतिथि मोहनलाल गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं वार्ड के पार्षद संतोष कुमार मौर्य, मनोज ठाकरे, रवि सोनी द्वारा माल्यार्पण किया गया । मंत्रोचार शाला के शिक्षक वीर सिंह के द्वारा करते हुए समस्त छात्रों को क्रमबद्ध पार्षद संतोष कुमार मौर्य एवं मोहनलाल गुप्ता श्री राम सिंह , मनोज ठाकरे एवं काशीनाथ वर्मा, राजेंद्र कुमार ध्रुव के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सारा परिवार द्वारा पार्षद संतोष कुमार मौर्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहनलाल गुप्ता का श्री फल और शाल द्वारा सम्मान किया गया आयोजन का संचालन श्रीमती शिल्पा शर्मा द्वारा किया गया।
पार्षद संतोष मौर्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की योजना का लाभ हर छात्र को मिलना चाहिए जिसमें साइकिल पाठ्य पुस्तक पुस्तकें एवं मध्यान भोजन आदि सभी वशिष्ठ छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं इस अवसर पर मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि आज अष्टमी के पावन अवसर पर हम भी कन्याओं को साइकिल वितरण कर एक महत्वपूर्ण कार्य किया। आभार प्रदर्शन शाला के वरिष्ठ शिक्षक अरुण शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शाला की की छात्राएं शिक्षक एवं अतिथि संतोष कुमार मौर्य, मोहनलाल गुप्ता , मनोज ठाकरे, श्री राम सिंह, काशीनाथ , काशी लाल वर्मा, अरुण शर्मा, रवि सोनी, आर के ध्रुव, वीर सिंह, रघुवंश तिवारी और ज्योति प्रजापति शिल्पा शर्मा, मोहन दलाई सहित शाला परिवार के शिक्षक गण एवं स्टाफ सहित समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित थे

