ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा के गिरफ्तारी की खबर, छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में ईडी की दविश

ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा के गिरफ्तारी की खबर, छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में ईडी की दविश


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 1 मार्च । ईडी के भोपाल विंग के द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल मे गिरफ्तार करने की ख़बर आ रही है। पूर्व में रायपुर ईडी को तलरेजा और रतनलाल जैन ने शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांजेक्शन का इनपुट मिला था। भोपाल ईडी तलरेजा को रायपुर
ईडी को सौंप सकती है। इधर सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरगुजा के प्रतापपुर गेस्ट हाउस में एकनजनपद अधिकारी से ईडी के पूछताछ की भी खबर आ रही है। । इससे सुबह से यह पूछताछ चल रही है। इससे पूछताछ के एंगल की पुष्टि नहीं हो रही है। सूत्र पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से भी जोड़ कर देख रहे हैं। इधर ईडी की एक टीम के राजधानी के वालफोर्ट
सिटी परिसर में पहुंचने की खबर है ।

ईडी की छत्तीसगढ़ में कई जिलों में दबिश

ईडी ने शुक्रवार सुबह भोपाल से रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, पत्थलगांव, सूरजपुर, प्रतापपुर तक दबिश दी है। ईडी की एक टीम के राजधानी के वालफोर्ट सिटी परिसर में पहुंचने की खबर है ।
सरगुजा के प्रतापपुर गेस्ट हाउस में एक जनपद अधिकारी से ईडी के पूछताछ की भी खबर आ रही है। । इससे सुबह से यह पूछताछ चल रही है। इससे पूछताछ के एंगल की पुष्टि नहीं हो रही है। सूत्र पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
इधर सूत्रों के हवाले से खबर है कि कोरबा में सुबह ई डी की टीम कांग्रेस नेता लायन जेपी अग्रवाल के डीडीएम रोड़ स्थित निवास में में पड़ताल की खबर है। दो इनोवा कार में 9 लोग जेपी अग्रवाल के घर पहुंचे हैं। डीएमएफ फंड के अनियमियता में जांच करने की बात कही जा रही है। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात है। इन्हें एक पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद का करीबी बताया जा रहा है ।