सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 28 फरवरी। प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज रात हुई। इसमें लोकसभा की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के प्रत्याशियों के नामों पर गहन चर्चा हुई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अंतिम घोषणा के लिए हाईकमान को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा। इसे पूरी समिति ने सहमति दी। समिति ने कुछ सीटों पर पैनल और 6 सीटों पर सिंगल नाम तय किया है।
सूत्रों ने बताया कि कल होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए सीएम विष्णु साय, डिप्टी सीएम अरूण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और महामंत्री पवन साय, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन कल दिल्ली जा रहे हैं। संकेत हैं कि आधी सीटों के नाम इसी सप्ताह घोषित कर दिए जाएंगे ।

