महिला थाना, एसीसीयू प्रभारी सहित 7 निरीक्षक एवं तेरा उप निरीक्षकों का ट्रांसफर, दुर्ग एसपी ने जारी किया आदेश
दुर्ग 28 फरवरी । दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा आज प्रशासनिक कारण से जिले के 7 निरीक्षक एवं 13 उप निरीक्षक का स्थानांतरण किया गया है। नई व्यवस्था के तहत उतई, महिला थाना, पुलगांव, नेवई, सुपेला थाना के प्रभारी बदल दिए गए हैं। रक्षित आरक्षित केंद्र के चार निरीक्षकों को थाने का प्रभार दिया गया है। देखिए सूची इस प्रकार है


