भीषण आगजनी की घटना में 165 प्रभावित परिवारों को निगम ने किया सूचीबद्ध, मुआवजे के लिए गणना जारी, शासकीय शाला में लगा राहत कैंप, नोडल अधिकारी नियुक्त

भीषण आगजनी की घटना में 165 प्रभावित परिवारों को निगम ने किया सूचीबद्ध, मुआवजे के लिए गणना जारी, शासकीय शाला में लगा राहत कैंप, नोडल अधिकारी नियुक्त


भीषण आगजनी की घटना में 165 प्रभावित परिवारों को निगम ने किया सूचीबद्ध, मुआवजे के लिए गणना जारी, शासकीय शाला में लगा राहत कैंप, नोडल अधिकारी नियुक्त

भिलाई नगर 10 अप्रैल पावर हाउस फल मंडी के पीछे खटीक बस्ती में भीषण आगजनी की घटना में कुल 165 प्रभावित परिवारों को उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप 2 गांधीनगर में बनाए गए अस्थाई राहत कैंप में ठहराया गया है मुआवजे के लिए निगम प्रशासन के द्वारा गणना की जा रही है इस राहत कैंप के लिए अपर आयुक्त एके द्विवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है ताकि प्रभावितों के लिए सारी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके इसके अलावा निगम प्रशासन के द्वारा शहरवासियों से सहयोग के लिए अपील भी की गई है। राहत कार्य के लिए कुल 9 उत्तरदायित्व तय करके अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिससे कि प्रभावित परिवारों को हर प्रकार से सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।

 नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बताया कि  विजय कांप्लेक्स फल मंडी के पीछे खटीक बस्ती में लगी भीषण आग के पश्चात सर्वे कार्य कर लिया गया है कुल  प्रभावित कुल 165 परिवारों को सूचीबद्ध किया गया है । इन प्रभावित परिवारों के सहायता के लिए अस्थाई राहत कैंप शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप दो महात्मा गांधी नगर में लगाया गया है । आकस्मिक घटना को दृष्टिगत रखते हुए राहत कार्य के लिए अपर आयुक्त एके द्विवेदी को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है । राहत कैंप में आवश्यक व्यवस्था के लिए अस्थाई रूप से अधिकारी एवं कर्मचारियों को जवाबदारी सौंपी गई है ।

सभी जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की सूची एवं मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है जिसके तहत सफाई व्यवस्था के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा अस्थाई राहत कैंप में प्रभावितों के रुकने की व्यवस्था जोन आयुक्त सुश्री येशा लहरें, अस्थाई राहत कैंप में दानदाताओं से प्राप्त खाद्य एवं अन्य आवश्यक  सामग्री का संकलन एवं वितरण व्यवस्था प्रभारी श्रीमती पूजा पिल्ले , भोजन व्यवस्था प्रभारी अधिकारी अमिताभ शर्मा, पेयजल व्यवस्था प्रभारी अधिकारी मनीष कुमार, अग्नि घटना से प्रभावित होकर राशन कार्ड आधार कार्ड बनाए जाने संबंधित व्यवस्था प्रभारी अधिकारी अनिल मेश्राम, अग्नि घटना से प्रभावितों का सर्वेक्षण संबंधित कार्य प्रभारी अधिकारी मलखान सिंह सोरी अस्थाई राहत कैंप में चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी अधिकारी एनआर रत्नेश, मोबाइल टॉयलेट एंबुलेंस एवं वाहन व्यवस्था प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा को नियुक्त किया गया है। इन सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं । ताकि प्रभावित किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क कर सकें।

राहत कार्य में जुटा निगम अमला

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रभावित परिवारों को केम्प दो पानी टंकी के पास शासकीय स्कूल महात्मा गांधी नगर में ठहराने की व्यवस्था की है। वे भी हर परिस्थति में ठहरे हुए परिवारों को भोजन, पानी, कपड़े, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां मुहैया कराने में लगातर जुटे हुए हैं। वहीं वे कलेक्टर डॉं सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश के बाद हर संभव मदद के लिए जुटे हुए हैं। महापौर नीरज पाल ने समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि आगजनी से प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता करें। उनकी अपील के बाद कई सामाजिक संगठन मदद देने हाथ बढ़ाया है। सिक्ख समाज ने प्रभावितों को भोजन की व्यवस्था की है। रोटरी क्लब अन्य सामाजिक संस्थाओं व स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कपड़े वितरित किए हैं।

प्रभावित परिवारों को उसी स्थान पर पुनः व्यवस्थापन के लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर निगम प्रशासन की ओर से बांस-बल्ली की व्यवस्था की जा रही है। प्रभावितों को राहत देने के लिए निगम अधिकारी-कर्मचारी लगे हुए हैं। राहत व्यवस्थापन स्थल पर जोन आयुक्त येशा लहरे भी लगातार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मॉनिटरिंग कर रही हैं। आज सुबह नाश्ता, चाय व दोपहर को गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी के सरदार जसबीर की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई थी। निगम ने भी कपड़े, एवं दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं  प्रदान किए हैं। स्कूल के कमरों व बाहर लगे टेंट में लगातार साफ-सफाई के साथ भीषण गर्मी से राहत देने कूलर की व्यवस्था की गई है। आज व्यवस्था का जायजा लेने महापौर नीरज पाल के साथ लोक निर्माण प्रभारी एकांश बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, जोन 3 अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर और आयुक्त सर्वे के साथ अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि और जोन 3 आयुक्त येशा लहरे के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

महापौर ने की अपील नेकी की दीवार से करें मदद

महापौर नीरज पाल ने लोगों से अपील की है कि नेकी की दीवार के माध्यम से किसी भी प्रकार की सहायता कर इस पुनीत कार्य में मददगार बनें। इसके लिए निगम के जनसंपर्क अधिकारी पी.सी. सार्वा से मोबाइल नंबर 9425512559 या जोन 3 आुयक्त येशा लहरे सेे मोबाइल नंबर 6232769888 पर संपर्क किया जा सकता है।