भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मुख्य संरक्षक सुनील देवधर का भिलाई आगमन पर भव्य स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मुख्य संरक्षक सुनील देवधर का भिलाई आगमन पर भव्य स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मुख्य संरक्षक सुनील देवधर का भिलाई आगमन पर भव्य स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित

भिलाईनगर 11 अप्रैल । इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के मुख्य संरक्षक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर के भिलाई प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 निवास स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भव्य स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया गया एवं एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंंट किया गया। इसके पूर्व छत्तीसगढ़ आगमन पर रामनवमी के दिन सुबह सुबह रायपुर विमान तल पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के आयोजन सचिव छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के महासचिव अरविंद सिंह नेतृत्व में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत कर उन्हें गुलदस्ते भेंट किया गया। इस अवसर पर विमान तल पर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीराम जन्मोत्सव  युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, अंतर्राष्ट्रीय जज महेन्द्र टेकाम, विश्व चैम्पियन विनय पाण्डेय ने समर्थकों के साथ उनकी अगुवानी करते हुए स्वागत किया।

    भिलाई प्रवास के दौरान रामनवमी की संध्या पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 बंगले पर सुनील देवधर का एक संक्षिप्त समारोह में छत्तीसगढ़ के बॉडी बिल्डर्स ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत करते हुए अभिनंदन किया एवं बस्तर की कलाकृतियों से युक्त स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्मृति चिन्ह से प्रभावित होकर सुनील देवधर ने भावविभोर होकर अपने संक्षिप्त संबोधन में अपने स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन का आभार करते हुए कहा कि, विश्व बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे के कार्यों की बखूबी तारीफ करते हुए कहा कि, उनके नेतृत्व में बॉडी बिल्डिंग के खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का डंका बजा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में अपने स्वागत से अभिभूत सुनील देवधर का कहना है कि, चुँकि में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था इस वजह से अपने आने की जानकारी किसी को नहीं दी उसके बावजूद छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रायपुर विमानतल एवं भिलाई निवास पर मेरा जो स्वागत और अभिनंदन किया है उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, मनीष पाण्डेय, एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, महासचिव अरविंद सिंह, महेन्द्र टेकाम, अमित बंछोर, आशु पाण्डेय, जसकेतन ताण्डी सहित भारी संख्या में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं बॉडी बिल्डर्स उपस्थित थे