आकाशगंगा थोक सब्जी विक्रेता संघ ने सूर्य नगर आपदा पीड़ित परिवारों के सहायतार्थ महापौर को सौंपी 81 हजार की राशि
भिलाई नगर 12 अप्रैल । आकाशगंगा थोक सब्जी विक्रेता संघ सुपेला भिलाई के अध्यक्ष रवि जॉन सिंह के नेतृत्व में आज सूर्या नगर कैम्प 2 आपदा पीड़ितों परिवारों के सहायता के लिए 81 हजार नगद राशि सौंपी गई । यह राशि संघ के द्वारा नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य एकांत बंछोर नगर निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे को सहयोग राशि प्रदान की गई ।
अध्यक्ष रवि जॉन सिंह ने महापौर से कहा कि सूर्य नगर वासियों के सहयोग के लिए सदैव थोक सब्जी विक्रेता संघ प्यार रहेगा । इस दौरान मुख्य रुप से थोक सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी महामंत्री अरविंद गुप्ता ,उपाध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत, राकेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष अमृत कुकरेजा मंत्री दाऊ लाल देवांगन, कार्यालय मंत्री त्रिलोकी मिश्रा, सनी देवांगन एवं सब्जी विक्रेता संघ के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

