भिलाई नगर 19 फरवरी । खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ड्यूटी से लौट रहे बुजुर्ग रेलवे कर्मी का मोबाइल फोन एवं नगदी लूटकर अज्ञात आरोपी फरार हो गए। रिपोर्ट पर से खुर्सीपार पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय रेलवे कर्मचारी मोतीलाल महाराणा प्रताप भवन के पीछे रेल्वे कालोनी भिलाई नगर में रहते है। रेल्वे के अभियंता रेल पथ स्पेशल भिलाई 03 में कार्यरत है। 16 फरवरी के रात 10.00 बजे से 17 फरवरी के सुबह 04.00 बजे तक डियूटी पर थे। डियूटी के पश्चात दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीके 9460 से वापस घर जा रहे थे। कि 17 फरवरी की सुबह करीबन 04.10 बजे सांई डायग्नोलाजिस्ट के सामने खुर्सीपार पहुंचा थे। उसी समय अज्ञात व्यक्ति जी0ई0 रोड में खडे हुए थे । मोतीलाल को रूकने का इशारा किये तब रेलवे कर्मी ने गाडी रोका दी। मोतीलाल के रुकते ही अज्ञात लुटेरों ने उनके पेंट के जेब में रखा रेडमी 09 कंपनी का मोबाईल फोन लूट लिया। दूसरे जेब में रखे पर्स से 400 रूपये एवं आधार कार्ड को छीन लिये और पर्स दे दिये और आरोपियों ने रखे डंडा से बांया पैर के जांघ के पास , बांया हाथ के कलाई के पास मारपीट किये है। मोबाईल फोन, नगदी रकम एवं आधार कार्ड को लुट कर आरोपी वहां से भाग गये घटना के बारे में अपने बेटे अभिजीत को एवं पत्नी रेवती को घटना की रिपोर्ट कल खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई। व्हिस्पर खुर्सीपार पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 394 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।

