मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा कोतवाली पुलिस ने, शिक्षक नगर दुर्ग से चुराया गया दुपहिया वाहन जप्त
दुर्ग 12 अप्रैल । सिटी कोतवाली दुर्ग के द्वारा एवेंजर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के महज चंद घंटे बाद मोटरसाइकिल सहित आरोपी को पकड़ा गया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी प्रवीण उर्फ निक्की मेश्राम निवासी शंकर नगर दुर्ग ने 10 अप्रैल की दरम्यानि रात्रि अज्ञात चोर दुकान शिक्षक नगर दुर्ग के पास से मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 चोरी कर फरार हो गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 412/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर के आधार पर संदेही हरि शंकर कश्यप निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर शिक्षक नगर दुर्ग से चोरी कर अपने घर मे रखना बताए आरोपी हरि शंकर कश्यप द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया । आरोपी हरि शंकर कश्यप से चोरी का मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 को जप्त कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का , प्र.आर0 योगेष चन्द्राकर, आर.जी रवि, सुरेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

