रायपुर में दो बैग में 4 करोड़ का सोना ले जा रहा था कूरियर बॉय 🟥 पुलिस ने दबोचा, कार्रवाई जारी

<em>रायपुर में दो बैग में 4 करोड़ का सोना ले जा रहा था कूरियर बॉय 🟥 पुलिस ने दबोचा, कार्रवाई जारी</em>



सीजी न्यूज आनलाईन, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव के न्यू बस स्टैंड से पुलिस ने एक युवक को सात किलो सोना सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरात को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पकड़ा गया युवक कुरियर बॉय का काम करता है। वह भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरात लेकर मुंबई जा रहा था। जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सूचना के बाद CGST और SGST के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपी कूरियर बॉय से पूछताछ की जा रही है फिलहाल आरोपी युवक यह सोना कहां से लाया उसकी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया है। जांच में पुलिस जुटी हुई है।