नंदिनी रोड में दिनदहाडे़ लूट, रूपये मोबाइल छीन कर भागा आरोपी

नंदिनी रोड में दिनदहाडे़ लूट, रूपये मोबाइल छीन कर भागा आरोपी


नंदिनी रोड में दिनदहाडे़ लूट, रूपये मोबाइल छीन कर भागा आरोपी

भिलाई नगर, 13 अप्रैल। कल दोपहर नंदिनी रोड स्थित शराब भट्ठी के पास एक युवक लूट का शिकार हो गया। दिनदहाडे़ आरोपी ने उससे सारे रूपये और मोबाइल छीना और भाग गया। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रसाद किराना स्टोर्स के पास बोरसी दुर्ग निवासी सोनू चौहान (30 वर्ष) पेशे से मजदूर है। वह मंगलवार की दोपहर अपने दोस्त रघु चौधरी के साथ नंदिनी रोड स्थित देशी शराब भट्ठी के पास शराब खरीदने गया था। काउंटर में पैसा देने के लिए जैसे ही उसने रूपये जेब से निकाले पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आकर हाथ से 710 रूपये छीन लिया। रूपये वापस मांगने पर आरोपी ने सोने की पैंट की जेब से उसका मोबाइल भी छीना और भाग गया। रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने धारा 397 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।