बायोडीजल के अवैध भंडारण करने पर शिवाय फ्यूल्स कुम्हारी सील, करीब 6000 लीटर बायोडीजल जप्त, जिला खाद्य विभाग एवं आयल कंपनियों की संयुक्त कार्यवाही

दुर्ग 12 अप्रैल । जिला खाद्य विभाग एवं एचपीसीएल बीपीसीएल आईओसीएल कंपनी के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण करने वाले शिवाय फ्यूल्स जंजंगिरी को सील किया गया है। इस संस्था से करीबन 6000 लीटर कीमती करीबन 4 लाख 50 हजार रुपए जप्त किया गया है।

जिला खाद्य अधिकारी सीपी दीपांकर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे केे निर्देशानुसार बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की रोकथाम के लिए जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों, एच.पी.सी.एल, बी.पी.सी.एल तथा आई.ओ.सी.एल. के सेल्स आफिसरों के संयुक्त जांच दल द्वारा सूचना प्राप्त होने पर जंजगिरी, कुम्हारी में बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय की भी जांच की गई। जंजगिरी स्थित शिवाय फ्यूल्स के द्वारा अवैध रूप से बायोडीजल का भंडारण एवं विक्रय करना पाया गया।

फर्म के आधिपत्य में 02 भूमिगत टैंक पाये गये, जिसमें बायोडीजल का अवैध भंडारण किया गया था। अवैध रूप से बायोडीजल मंगाकर भंडारण एवं विक्रय का कार्य किया जा रहा था। जिसमें फर्म के द्वारा मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर फर्म के विरूद्ध कार्रवाई कर फर्म को सील किया गया। इस कार्यवाही में जिला खाद्य विभाग से सहायक खाद्य अधिकारी सुरेश साहू खाद्य निरीक्षक खाद्य निरीक्षक चंद्रकांत बघेल सहायक प्रोग्रामर संदीप हलदर का सराहनीय योगदान रहा।