तालाब किनारे सजी थी जुआं की महफ़िल 🟥 पुलिस देख कुछ भागे, शांति नगर से चार पकड़ाए, जुर्म दर्ज

<em>तालाब किनारे सजी थी जुआं की महफ़िल 🟥 पुलिस देख कुछ भागे, शांति नगर से चार पकड़ाए, जुर्म दर्ज</em>



भिलाई नगर, 16 फरवरी। पुरानी भिलाई अंतर्गत बंधवा तालाब किनारे शांति नगर भिलाई-3 में कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे, सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और घेराबंदी कर 4 लोगों को धरदबोचा है।
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि कल शाम कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसे का हार जीत का बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम पहुंचते ही वहां अफरा तफरी मची, कुछ लोग भाग गए। पकड़े गए आरोपियों में नंदकुमार साहू (60 वर्ष) निवासी गांधी नगर भिलाई-3, धनेश्वर डहरिया (38 वर्ष) निवासी 15/ ई पीएम आवास उमदा भिलाई-3, सोबु निषाद (36 वर्ष) निवासी ग्राम जरवाय रावणभाठा सरस्वती शिशु मंदिर के सामने, शुभम यादव (22 वर्ष) निवासी विश्व बैंक कालोनी सेक्टर-2 हनुमान मंदिर के पास भिलाई-3 को फड़, 52 पत्ती ताश और 1740 रूपये नगद समेत गिरफ्तार किया गया है।