भिलाई नगर, 15 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा के राम नगर क्षेत्र में हार जीत का दांव लगवाते सट्टा पट्टी ले रही महिला की सूचना पर वैशाली नगर पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अग्रिम कार्रवाई की गयी है।
वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि शिवाजी मार्ग के पास राम नगर में एक महिला विभिन्न प्रकार के अंकों के द्वारा रूपये पैसे का हार जीत का सट्टा पट्टी नामक जुआ खिला रही है। सूचना पर टीम को मौके पर रवाना किया गया। रक्षा टीम की महिला आरक्षकों ने घेराबंदी कर एक महिला को पकडा़ जिसकी पहचान हारून निशा (59 वर्ष) निवासी शिवाजी मार्ग वार्ड 26 राम नगर के रूप में हुई है। उससे नगदी 5 हजार 480 रूपये एवं 9 नग सट्टा पट्टी, कोरा कागज व लाईन एवं गुलाबी रंग जिसमें अंकों के आगे रूपये का दांव लगा लिखा है, दो डाट पेन जब्त हुआ है।

