वाइल्ड फायर बार में रात को जमकर मारपीट 🟥 छावनी पुलिस ने दो के खिलाफ किया जुर्म दर्ज

<em>वाइल्ड फायर बार में रात को जमकर मारपीट 🟥 छावनी पुलिस ने दो के खिलाफ किया जुर्म दर्ज</em>



भिलाई नगर, 15 फरवरी। सूर्या नगर कैम्प-2 स्थित वाइल्ड फायर बार में कल रात धक्का लगने के विवाद पर जमकर मारपीट हुई है। सूचना पर छावनी पुलिस ने इस मामले में आरोपी गुफरान और उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी छावनी सोनल ग्वाला ने बताया कि शीतला मंदिर दुर्गेश किराना के समीप केम्प 2 निवासी ड्राइवर रोहित चौधरी (27 वर्ष) कल रात अपने साथी मोहम्मद इंसाफ के साथ बीयर पीने गया था। बार के अंदर पहले से खडे़ गुफरान और उसके साथियों ने रोहित का धक्का लगने पर विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गुफरान ने हाथ में रखे किसी चीज से मारपीट किया जिससे रोहित गर्दन के पीछे चोट आई है। झगड़े में बीच बचाव करने आए इंसाफ को बाएं पैर में चोट आई है। अरविंद साहनी ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी।