विद्युत कनेक्शन लेने पर से उपजे विवाद पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, युवक की जिला अस्पताल में मौत , घटना के बाद से आरोपी फरार

विद्युत कनेक्शन लेने पर से उपजे विवाद पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, युवक की जिला अस्पताल में मौत , घटना के बाद से आरोपी फरार


विद्युत कनेक्शन लेने पर से उपजे विवाद पर पड़ोसी ने पड़ोसी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, युवक की जिला अस्पताल में मौत , घटना के बाद से आरोपी फरार

दुर्ग 14 अप्रैल । बिना स्वीकृति के विद्युत कनेक्शन लेने के विवाद पर से पड़ोसी ने पड़ोसी की चाकू से ताबड़तोड़ तीन बार करके हत्या कर दी । घटना के बाद से आरोपी अब तक फरार है। पुलिस के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रार्थी दादू देशमाने उम्र 32 साल वार्ड क्रमांक 04 सिन्हा डेयरी के पास राजीव नगर दुर्ग में रहता है। केटरीन का काम करता है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि कल शाम करीब 05.00 बजे बबलू सोनकर पिता राजू सोनकर ने अपने पड़ोसी रोहित साहू पिता कमल साहू उम्र 35 साल निवासी राजीव नगर शिवनगर दुर्ग के घर से अपने घर में विद्युत कनेक्शन जोड़ दिया था । रात्रि करीब 09.00 बजे रोहित साहू ने अपने घर के पास बबलू सोनकर कहा कि विद्युत कनेक्शन बिना पूछे क्यो जोड़ दिये हो? इतना कहते ही बबलू सोनकर ने आवेश में आकर आज तुझे जान से खतम कर दूंगा कहकर घर से चाकू निकालकर रोहित साहू को जान से मारने की नियत से तीन बार धारदार चाकू से मारकर बांये पसली, पेट एवं दाहिने भूजा में प्राण घातक चोट पहुंचाया है। घटना को संतोष यादव, राकेश यादव तथा संग्राम यादव देखे सुने एवं बीच बचाव किये है तथा रोहित साहू को मोटर सायकल में बैठाकर जिला अस्पताल दुर्ग लाकर ईलाज हेतु भर्ती कराये है। इलाज के दौरान आज सुबह रोहित साहू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दादू देशमाने की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा कल देर रात आरोपी बबलू सोनकर के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था परंतु आज सुबह पीड़ित रोहित की मौत हो जाने से आरोपी बबलू सोनकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी भूषण एक्का ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।