दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, आरपीएफ जवान की मौत, एक यात्री भी घायल, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती

<em>दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस में चली गोली, आरपीएफ जवान की मौत, एक यात्री भी घायल, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती</em>


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 10 फरवरी । छपरा से दुर्ग आ रही सारनाथ एक्सप्रेस में आज तड़के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही गोली चलने पर आरपीएफ जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस, जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी, जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोच से एस्कोर्टिंग कर उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से अकस्मात गोली चल गई । यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकल कर ऊपर की बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई । इस घटना से कांस्टेबल का निधन हो गया , जबकि यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी कन्डिशन स्थिर है । घटना के कारणों की जांच की जा रही है।