रकम दोगुनी करने के झांसे में फंसा बीएसपी कर्मी , 3 साल में दिए आरोपी को 40 लाख, दुगनी रकम तो दूर असल भी नहीं मिला, शिकायत पर भट्टी थाने में मामला दर्ज आरोपी फरार
भिलाई नगर 15 अप्रैल । रकम दोगुना करने के नाम पर भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारी को रायपुर के आरोपी के द्वारा 40 लाख रुपए की ठगी की गई है आरोपी के द्वारा 3 साल में कभी 2 लाख कभी 4 लाख की राशि कई बार ली गई है कल रात को प्रार्थी द्वारा की गई रिपोर्ट पर से भर्ती पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भट्ठी पुलिस ने बताया कि मामला 2019 का है। प्रार्थी जयप्रकाश चौहान भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। सेक्टर 1 भिलाई में रहता है। वर्ष 2019 में प्रार्थी आरोपी शेखर पसीने निवासी रायपुर के संपर्क में आया था। इस दौरान अपनी फर्म गोल्डन आप्स का हवाला देकर रकम दोगुना करने का झांसा दिया इस झांसे में संयंत्र करनी फस गया और वर्ष 2019 से लगातार आरोपी को रकम देता रहा आज तक संयंत्र कर्मी के द्वारा कुल 40 लाखों रुपए रकम दोगुना करने के नाम पर आरोपी शेखर पसीने को दिए थे दुगनी रकम तो बहुत दूर की बात आरोपी के द्वारा मूल राशि तक नहीं लौटाए जाने पर कल रात को जयप्रकाश चौहान के द्वारा भट्टी थाने में की गई शिकायत पर से आरोपी शेखर पसीने के खिलाफ हां तभी की धारा 34 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

