भिलाई नगर, 07 फरवरी। नेहरू नगर निवासी आर जे सिंह (76 वर्ष) पूर्व पार्षद एवं सेवानिवृत महाप्रबंधक भिलाई इस्पात संयंत्र का आज सुबह रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 8 फरवरी को सुबह 11 बजे उनके निवास स्थल 59, ए/3 नेहरूनगर पश्चिम से रामनगर मुक्ति धाम भिलाई के लिए निकलेगी। वे संजय सिंह एवं रंजय सिंह के पिता थे।

