भिलाई नगर, 06 फरवरी। महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर डायरेक्टर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की घोषणा के बाद इस मामले में आरोपी रहे आरक्षक अर्जुन यादव को दुर्ग एसपी ने आज बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें आरक्षक के सट्टा ऐप मामले में शामिल होने के आरोप थे, इस मामले में आरोपी आरक्षक अर्जुन यादव से पूछताछ की जा रही थी। आज बर्खास्त आरक्षक अर्जुन सिंह यादव क्रमांक 99 रक्षित केंद्र दुर्ग में पदस्थ था।
गौरतलब हो कि अवकाश समाप्ति उपरांत 14 नवंबर 2021 से 11 मार्च 2022 तक कुल-118 दिवस अनाधिकृत रूप से अवकाश प्रसार कर अर्जुन सिंह यादव अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करते हुए पुलिस रेगुलेशन के पैरा-64 के उप पैरा (02) का उल्लंघन करता रहा। आरक्षक क्रमांक 99 अर्जुन सिंह यादव के द्वारा आरोप-पत्र मय दस्तावेजों सहित दिनांक 8 मार्च 2023 को प्राप्त किए जाने के उपरांत भी आरोप पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर 14 मार्च 2023 को स्मरण पत्र जारी कर 3 दिवस के भीतर आरोप पत्र का जवाब प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। इस दागी आरक्षक ने स्मरण पत्र 16 मार्च 2023 को प्राप्त कर आरोप पत्र का जवाब प्रस्तुत किया जिसमें उसके द्वारा स्वयं का स्वास्थ्य खराब होने से गैरहाजिर होना लेख किया गया। अपचारी के द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया। अतः नियमानुसार विभागीय जाँच की कार्यवाही हेतु डीएसपी निलेश द्विवेदी को जांचकर्ता अधिकारी एवं निरीक्षक पीडी चन्द्रा रक्षित केन्द्र जिला-दुर्ग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया था। जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा विधिवत् रूप से अपचारी आरक्षक 99 अर्जुन सिंह यादव की उपस्थिति में नियमानुसार नैसर्गिक न्याय सिद्धांत का पालन करते हुए अभियोजन गवाहों के कथन लिए जाकर प्रदर्श पत्र अभिप्रमाणित कराए गए। जांचकर्ता अधिकारी के द्वारा अपचारी आरक्षक 99 अर्जुन सिंह यादव को मुख्य परीक्षण उपरांत बचाव गवाह/दस्तावेज पेश किए जाने का समुचित एवं पर्याप्त अवसर दिया गया। अपचारी आरक्षक 99 अर्जुन सिंह यादव के द्वारा अपने बचाव में किसी प्रकार का कोई आवेदन/दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। अपचारी आरक्षक को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी की ओर से प्रेषित लिखित ब्रीफ की प्रति प्रदाय किया जाकर प्रतिउत्तर प्रेषित किए जाने का नियमानुसार अवसर दिया गया। इधर लंबे समय से गायब अर्जुन सिंह यादव की महादेव सट्टा ऐप में लंबे समय से संलिप्तता के आरोप की भी जांच की गयी। खबर यह भी है कि आरोपों में विभाग को प्राथमिक तौर पर अर्जुन की संलिप्तता के प्रमाण भी मिले हैं। बर्खास्त अपचारी आरक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
दुर्ग SP एक्शन मोड पर 🟥 महादेव सट्टा ऐप में संलिप्त आरक्षक अर्जुन यादव को किया बर्खास्त 🟩 पूछताछ जारी

