महतारी वंदन योजना के निःशुल्क फार्म बेच रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई 🟧 विधायक प्रतिनिधि टीम की शिकायत बाद मामला कमिश्नर टेबल पर

<em>महतारी वंदन योजना के निःशुल्क फार्म बेच रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई 🟧 विधायक प्रतिनिधि टीम की शिकायत बाद मामला कमिश्नर टेबल पर</em>



भिलाई नगर, 06 फरवरी। आज शर्मा कॉलोनी पावर हाउस आंगनबाड़ी में महतारी वंदन योजना के फार्म के लिए 100 रुपए लिये जाने की शिकायत और विडियो वायरल होने के बाद संबंधित कर्मी पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

आपको बता दें कि राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि महतारी वंदन योजना के फार्म पूर्णतः नि:शुल्क होंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार की राशि नहीं लेना है। आनलाइन और आफ लाईन फार्म लिए और जमा किए जा सकते हैं। राज्य शासन ने निगम के माध्यम से भिलाई के हर वार्ड पार्षदों को पर्याप्त मात्रा में फार्म दिए गए हैं। निगम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में फार्म वितरण के लिए दिए हैं, हर जोन व वार्ड में बाकायदा काउंटर बनाए गए हैं ताकि किसी महिला को दिक्कत न हो। आज शर्मा कालोनी के आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता अंजीता बंजारे द्वारा फार्म के लिए लोगों से 100 रूपये लिए जाने की शिकायत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के नियुक्त प्रतिनिधि को मिली नतीजतन प्रतिनिधि ने तत्काल टीम भेजकर जायजा लिया तो कुछ महिलाओं ने 100 रूपये देने की शिकायत की। ऐसी वसूली पर तत्काल आपत्ति जताते हुए भाजपा नेताओं और निगम को जानकारी दी गई। मौके का विडियो भी बना कर संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। निगम आयुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के इस कार्य को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार को इस मामले पर कड़ा एक्शन होगा ताकि राज्य सरकार की इस महति योजना का लाभ बिना किसी शुल्क के पात्र महिलाओं को मिल सके। भाजपा विधायक प्रतिनिधि के निर्देश पर रोहित कुमार यादव, अवतार सिंह गिल, जीवन गुप्ता, गणेश सोनी, परमजीत अरोरा एवं निखिल शर्मा मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत में बताया कि कुछ महिलाओं से अंजीता ने 100-100 रूपये लिए हैं। उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सभी के रूपये लौटाने कहा और इसकी शिकायत तत्काल निगम कमिश्नर को की।