देखिए विडियो 🟦 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुपचुप ले रही थी रूपये 🟧 विधायक प्रतिनिधि टीम सहित पहुंचे मौके पर 🟩 आयुक्त से की शिकायत

<em>देखिए विडियो 🟦 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुपचुप ले रही थी रूपये 🟧 विधायक प्रतिनिधि टीम सहित पहुंचे मौके पर 🟩 आयुक्त से की शिकायत</em>



भिलाई नगर, 06 फरवरी। शर्मा कॉलोनी पावर हाउस आंगनबाड़ी में महतारी वंदन योजना के फार्म के लिए 100 रुपए लिये जाने की शिकायत मिलते ही तत्काल भाजपा विधायक प्रतिनिधि के निर्देश पर रोहित कुमार यादव, अवतार सिंह गिल, जीवन गुप्ता, गणेश सोनी, परमजीत अरोरा एवं निखिल शर्मा मौके पर पहुंचे और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सभी के रूपये लौटाने कहा और इसकी शिकायत तत्काल निगम कमिश्नर को की गई।

इसी प्रकार खुर्सीपार क्षेत्र में भी कहीं कहीं फार्म के बदले 20 से 100 रूपये लेने की शिकायत मिलते ही टीम भेज वहां भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि महतारी वंदन योजना का नि:शुल्क फॉर्म है और अगर कोई रूपये लेगा तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।