भिलाई नगर 06 फरवरी । अंतरिम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डिफेंस एवं रेलवे के द्वारा किस प्रकार से नई-नई योजनाएं के लिए जिस प्रकार से स्थान दिया गया उसके कारण इस्पात उद्योगों का भविष्य उज्जवल है। उपरोक्त बातें बीएसपी के अधिशासी निदेशक अंजनी कुमार ने सीजी न्यूज ऑनलाइन से एक्सक्लूसिव चर्चा के दौरान कहीं।
अंजनी कुमार ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस्पात उद्योग के लिए अंतरिम बजट काफी फायदेमंद है और भविष्य में बहुत ही अच्छा रहेगा, भारतीय रेलवे के तीन डेडीकेटेड कॉरिडोर, रक्षा के क्षेत्र में स्टील की बढ़ती खपत, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नए-नए प्रोजेक्ट यह सारी योजनाओं के चलते आने वाले दिनों में इस्पात उद्योग का भविष्य उज्जवल है। जहां तक भिलाई इस्पात संयंत्र की बात करें तो डेडीकेटेड कॉरिडोर आने के कारण भारतीय रेलवे को लगातार प्रतिमाह रिकॉर्ड बनाते हुए लॉग रेल की आपूर्ति की जा रही है। श्री कुमार ने बताया कि विगत माह ही भिलाई के द्वारा भारतीय रेलवे को 107 रैक रेलवे ट्रैक की आपूर्ति की गई है। प्रति रैक में 1000 टन स्टील की मात्रा होती है। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी अधिक मात्रा में भिलाई के द्वारा लॉग रेल की आपूर्ति की जा रही है। इस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गति शक्तिमान योजना के तहत भिलाई का बहुत बड़ा योगदान जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के संबंध में पूछे गए सवाल पर श्री कुमार ने कहा कि फिलहाल भारत के इस्पात उद्योगों को घरेलू बाजार में स्टील की ज्यादा खपत होने के कारण बाहर देखने की आवश्यकता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्टील की दर हमारे देश की तुलना में काम है । उन्होंने अन्य देशों से तुलना करते हुए बताया कि भारत की जीडीपी में लगातार वृद्धि हो रही है, और वर्तमान समय में भारत की जीडीपी 7% के लगभग है। जबकि यूक्रेन एवं इजरायल सहित अन्य देशों की बात करें तो इन देशों की जीडीपी काफी कम है। घरेलू बाजार में इंफ्रास्ट्रक्चर और रक्षा के क्षेत्र में स्टील की जिस प्रकार से मांग है उसके कारण भविष्य में इस्पात उद्योग काफी अच्छा करेगा।

