छत्तीसगढ़ में 25 जिलों के एसपी बदले 🟪 आधी रात पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी

<em>छत्तीसगढ़ में 25 जिलों के एसपी बदले 🟪 आधी रात पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी</em>



सीजी न्यूज आनलाईन, 05 फरवरी। राज्य शासन ने आईपीएस अफसरों के बहुप्रतीक्षित तबादले आधी रात के बाद किए हैं। राजधानी रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर सहित 25 जिलों के एसपी बदले गए हैं। अमरेश मिश्रा रायपुर, डॉ संजीव शुक्ला बिलासपुर, डॉ रामगोपाल गर्ग दुर्ग, डॉ दीपक झा राजनांदगांव रेंज के प्रभारी आईजी होंगे। संतोष कुमार सिंह रायपुर, जितेंद्र शुक्ला दुर्ग, शशि मोहन सिंह जशपुर, विजय अग्रवाल सरगुजा, विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा, शलभ सिन्हा जगदलपुर, रजनेश सिंह बिलासपुर, प्रभात कुमार नारायणपुर, के नए एसपी बनाए गए हैं।