जवाहर नगर दुर्ग में धू-धू कर जलने लगी घर के बाहर खड़ी सफारी कार, फायर टीम ने बुझाई आग

<em>जवाहर नगर दुर्ग में धू-धू कर जलने लगी घर के बाहर खड़ी सफारी कार, फायर टीम ने बुझाई आग</em>



दुर्ग, 4 फरवरी। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नगर दुर्ग में आज सुबह घर के बाहर खड़ी टाटा सफारी कार से अचानक आग की लपटे उठने लगी । सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए दुर्ग की फायर टीम ने तत्काल स्थल पर पहुंचकर आज पर काबू पाया और बड़ी घटना को टालने में कामयाबी हासिल की।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह 5 के करीब अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर दुर्ग में मंजीत सिंह की कार (टाटा सफ़ारी) पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने कार में लगी आग को बड़ी सावधानी से एक गाड़ी पानी की मदद से क़ाबू पाया। आग को आस पास के घरों एवं अन्य कारों की तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया। आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाया है।
आज को बुझाने में शिफ्ट प्रभारी महेंद्र कुमार चंदेल, अग्निशमन कर्मी अवतार सिंह, नगर सैनिक जवान हीरामन, धर्मेद्र कुमार द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्गा के द्वारा अपील की है कि किसी भी प्रकार की आगज़नी घटना होने पर तुरंत 📞📞112 डायल करें एवं अग्निशमन कार्यालय नंबर 0788-2320120 पर संपर्क करें।