भिलाई नगर 3 फरवरी । सरस्वती विद्यालय गनियारी का वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन हर्षो उल्लास से सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगा रंग प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में सफल एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विद्यार्थियों मोटिवेट करते हुए विद्यालय का नाम रोशन करने कहा। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र साहू ने अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय का वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत किया। अतिथियों में वरुण यादव प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजयुमो सुनील चौधरी, सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से थे।

