दूसरे दिन भी चला अभियान, नकाबधारियों का कटा चालान, 365 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, बाफना टोल प्लाजा से ग्रीन चौक तक निकाली हेलमेट रैली

<em>दूसरे दिन भी चला अभियान, नकाबधारियों का कटा चालान, 365 बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, बाफना टोल प्लाजा से ग्रीन चौक तक निकाली हेलमेट रैली</em>



भिलाईनगर 3 फरवरी । शुक्रवार को दूसरे दिन भी नेशनल हाइवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर 365 बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालनों पर कार्रवाई की है। साथ ही हेलमेट के प्रति जागरूक करने बाफना टोल प्लाजा से ग्रीन चौक तक हेलमेट रैली निकाली गई।


ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि आज दूसरे दिन भी नेशलन हाइवे एवं सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग पर बनाए गए कुल 11 चेकिंग प्वाइंट पर यातायात के अधिकारी एवं थाना के बल ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 365 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह 10.30 बजे पुलगांव चौक से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग के द्वारा ट्रेक्टर रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। करीब 50 ट्रैक्टर में यातायात नियम संबंधी बैनर पोस्टर लगाये जायेगें जो पुलगांव चौक से महाराजा चौक, जेल तिराहा, मालवीनगर चौक, राजेन्द्र पार्क चौक होते हुए रविशंकर स्टेडियम में समाप्त होगा।