भिलाई नगर 31 जनवरी । भिलाई दुर्ग – धनोरा में कर्मा सामुदायिक भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के 16 जिलों के कलाकारों व युवाओं की फौज हमर चिन्हारी कार्यक्रम शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ0 डीपी देशमुख संस्थापक कला परंपरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत दादर निशाचर प्रांतीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलमकार मंच , व अति विशिष्ट अतिथि हर्ष देव साहू “मुड़माडी” प्रांतीय महासचिव छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के सानिध्य में प्रथम सत्र काव्य गोष्ठी के रूप में अपनी-अपनी कविता के माध्यम से छत्तीसगढ़ी के लोक एवं संस्कृति को बखूबी प्रस्तुत किया गया। जिसमें 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर के काव्य गोष्ठी को सफलतापूर्वक संचालित किया। स्वच्छता अभियान टीम के सदस्य जो लगातार 303 सप्ताह से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं ऐसे स्वच्छता प्रहरी सनत साहू, ज्ञानिक राम साहू, श्रवण साहू , गुलाब साहू, नवनीत हरदेल, अशोक पाटकर, डी एस शार्वा, दिनेश बघेल, आदि ने भी स्वच्छता संदेश देते हुए अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान किये।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र में सुआ ददरिया कर्मा पंथी नृत्य, राऊत नाचा के शैली में विभिन्न पोशाकों में बालक बालिकाएं सज धज करके छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोकनृत्य के तर्ज पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। सामुहिक लोकनृत्य कला से सब का मनमोह लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ यूथ एसोसिएशन अध्यक्ष काजल श्रीवास, फिल्मी हीरो एवं निर्माता निर्देशक मनोज राजपूत एवम लोककला भरथरी के सुपर स्टार प्रांजल सिंग के उपस्थिति में सुंदर छत्तीसगढ़ी भाषा बोली के समावेश के साथ कार्यक्रम में मंच संचालक के रुप भोरमदेव साहित्य से वर्षा गुप्ता एव पुनीत पटेल (अंतस के गोठ) चार चांद लग दिया। आयोजन करता प्रमुख महेश गुप्ता ने बताया कि हमर चिन्हारी हमर भाखा हमर बोली हमर संस्कृति को जीवित एवं आज के नवयुवक नवयुवतीयो को जोड़े रखने के लिए यह कार्यक्रम अति आवश्यक है और प्रतिवर्ष इस तरह से लोक संस्कृति का कार्यक्रम किया जाता है।
दुर्ग जिला से रायपुर, राजनांदगांव, धमधा, बेमेतरा महासमुद एवम अन्य जिलों प्रतिभागी आए । ग्राम धनोरा के साहू समाज के अध्यक्ष राजेंद्र साहू सरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग के साथ पुरे कार्यक्रम में उपस्थिति सराहनीय रहा।
युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति अपार उत्साह, दुर्ग के हमर चिन्हारी कार्यक्रम में 16 जिले के कलाकार हुए शामिल

