विधायक की सुपारी देने के मामले में दुर्ग पुलिस का खुलासा, आरोपी एवं एक अन्य के मध्य इंस्टाग्राम पर हुई थी चर्चा, एक आरोपी गिरफ्तार

<em>विधायक की सुपारी देने के मामले में दुर्ग पुलिस का खुलासा, आरोपी एवं एक अन्य के मध्य इंस्टाग्राम पर हुई थी चर्चा, एक आरोपी गिरफ्तार</em>


भिलाई नगर 30 जनवरी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की सुपारी देने के मामले में पुलिस द्वारा खुलासा किया गया है। इंस्टाग्राम में आरोपी एवं एक अन्य के मध्य चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चर्चा हुई थी।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्वदीप ने बताया कि आवेदक देवेश पाणिग्रही मीडिया प्रतिनिधि के द्वारा पुलिस को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि एक इंस्टाग्राम एकाउंट संचालक ANKIT-KUMAR 2121 के द्वारा MLA देवेन्द्र यादव के एकाउंट में मैसेज कर बताया कि कोई The Manish Devdas sonk नाम के इंस्टाग्राम आई डी धारक व्यक्ति ने विधायक देवेन्द्र यादव को मारने के संबंध में बातचीत किया है। जिस पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्र 62/2024 धारा 506 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने पाया कि 17 जनवरी को शाम में दोनों अपने घर से लड़ाई कर निकले बीच में मनीष सोनकर नामक व्यक्ति से लिफ्ट लिए । जहां तीनों गाड़ी में बैठकर शराब पीने लगे व मस्ती मज़ाक़ में आपस में बातचीत कर रहे थे । आरोपी मनीष सोनकर द्वारा प्रथम दृश्य loose talk किया जाना प्रतीत हो रहा है।
गवाहों से पूछताछ में किसी भी प्रकार की फिरौती या साजिश जैसा गंभीर तथ्य प्रकाश में नहीं आया है।
यह उल्लेखनीय है के अंकित का बचपन से मानसिक इलाज चल रहा है वह पॉलीटैक्निक कॉलेज में 5th सेमेस्टर का छात्र है उसका पिछले चार पेपर में बैक लगा हुआ है अगर वह थोड़ा बढ़ा कर यह बात बताएगा तो विधायक देवेंद्र यादव के क़रीब हो जाएगा व उसका बैक भी क्लीयर हो जाएगा उक्त तथ्य सामने आए है।
अभी तक के विवेचना में किसी भी गिरोह या फिरौती की बात सामने नही आयी है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण की अग्रिम विवेचना की जा रही है।
अप. क्र. 62/2024 धारा 506 भादवि आरोपी मनीष सोनकर पिता स्व. देवदास सोनकर उम्र 30 साल निवासी कैलाश नगर थाना जामुल।