भारतीय स्टेट बैंक के वॉल्ट से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब, सीबीआई ने शुरू की जांच


भारतीय स्टेट बैंक के वॉल्ट से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब, सीबीआई ने शुरू की जांच

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान के प्रसिद्ध मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के वॉल्ट से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब हो गए थे। इस मामले की जांच अब सीबीआई के पास आ गई है। भारतीय स्टेट बैंक ने राजस्थान हाईकोर्ट से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। कहा गया था कि इस मामले में 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति का गबन हुआ है। इस वजह से सीबीआई इसकी जांच कर सकती है। दरअसल, सीबीआई से जांच कराने के लिए इस तरह के मामले में निचली सीमा 3 करोड़ रुपये तय की गई है। हाईकोर्ट के निर्देशों पर सीबीआई ने राजस्थान पुलिस में दर्ज एफआईआर अपने कब्जे में ले ली है।

एसबीआई ब्रांच ने गिनती कराई तब हुआ खुलासा यह गबन उस समय सामने आया, जब प्राथमिक जांच में बैंक के कैश रिजर्व में अनियमितताएं मिली थी। इसके बाद पैसे की गिनती कराई गई और 11 करोड़ रुपये मूल्य के सिक्कों के गायब होने का प्रकरण सामने आया। जयपुर स्थित प्राइवेट वेंडर को 13 करोड़ रुपये मूल्य के सिक्कों की गिनती के काम में लगाया गया था। गिनती से पता चला कि 11 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सिक्के ब्रांच से गायब है। सिर्फ दो करोड़ रुपये वहां मिले, जो 3,000 सिक्कों के थैलों में रखे हुए थे। उन्हें रिजर्व बैंक की सिक्कों को संभालने वाली ब्रांच में भेज दिया गया था।गितनी करने वाले कर्मचारियों को धमकाया था । यह भी कथित तौर पर आरोप है कि जयपुर के जिस प्राइवेट वेंडर के कर्मचारियों ने इस मामले में सिक्कों की गिनती की थी, उन्हें गेस्ट हाउस में धमकाया गया था। वे जिस जगह ठहरे थे, वहां 10 अगस्त 2021 को उन्हें कुछ लोगों ने सिक्कों की गिनती से दूर रहने की हिदायत दी थी। यह बातें एफआईआर में कही गई हैं। (amarujala.com)