मंदिर के चढ़ावा में मिले सिक्के लेकर बाइक शोरूम पत्नी के साथ पहुंचा पुजारी 🟧 1 लाख 30 हजार के सिक्के देख 👀 हैरान हुआ स्टाफ 🟦 तीन घंटे गिनने में लगे

<em>मंदिर के चढ़ावा में मिले सिक्के लेकर बाइक शोरूम पत्नी के साथ पहुंचा पुजारी 🟧 1 लाख 30 हजार के सिक्के देख 👀 हैरान हुआ स्टाफ 🟦 तीन घंटे गिनने में लगे</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 30 जनवरी। आंन्ध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पालमनेरु के रहने वाले पुजारी मुरलीधराचार्य कालभैरव स्वामी मंदिर में भगवान की सेवा करते हैं, वो एक बाइक खरीदना चाहते थे। अपना सपना पूरा करने पुजारी ने भक्तों के दिए गए उपहार से सिक्के इकट्ठे कर 1 लाख 30 हजार रुपए इकट्ठा किए और जुटाए गए सिक्के लेकर पुजारी अपनी पत्नी के साथ टीवीएस के शोरूम पहुंच गया।

पुजारी ने अपनी पत्नी के साथ शोरूम में मौजूद बाइक के सभी मॉडल को अच्छे से देखा। सभी मॉडल को देखने के बाद जब पुजारी ने जूपिटर के नाम का बिल अपने नाम से बनाने को कहा तो कर्मचारियों को थोड़ा अटपटा लगा और इस बीच पुजारी ने बोरियों में इकट्ठा सिक्के लाकर काउंटर पर पलट दिया। इतनी ज्यादा संख्या में सिक्के देखकर शोरूम के मालिक और कर्मचारी हैरान रह गए। शोरूम के कर्मचारियों को पूरी रकम गिनने में 3 घंटे लग गए, जिसमें पूरे पैसे 1.30 लाख थे। आखिरकार शोरूम मैनेजर ने खुश होकर पुजारी दंपत्ति से केक कटवाया और सिक्के लेकर बाइक सौंप दी।