सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 26 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रमुख नेताओं से खुले माहौल में चर्चा की यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है । मत प्रतिशत हमारा बराबर रहा है। नए और अनुभवी चेहरों पर पार्टी दांव खेलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनाव लड़ने पर कहा कि निर्णय सीईसी लेगा। सबसे बेहतर और सबसे टिकाऊ प्रत्याशी निकल कर आए। चुनाव हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं और चुनाव में हार जीत चलती रहती है।
इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रत्याशी के मापदंड, लड़ने के पैटर्न और तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में लोकसभा के लिए बनाई गई अलग-अलग टीमों से सुझाव लिए गए। बैठक से यह बात भी निकली है कि सभी 11 सीटों से 11 पूर्व मंत्रियों को उतारा जा सके।
इसके मुताबिक दुर्ग से ताम्रध्वज पर ज्यादा तर सहमत नजर आए। राजनांदगाव से भूपेश बघेल का नाम लिया गया। खबर है कि इसका प्रस्ताव पूर्व मंत्री मो.अकबर ने रखा। बिलासपुर से महंत या टीएस को उतारने पर भी बाते आई है। यह उनसे मतभेद रखने वाले दूसरे खेमे की मांग बताई गई है। जांजगीर के दावेदार के फैसले की जिम्मेदारी डॉ. महंत पर छोड़ दी गई ।
बस्तर, कांकेर – दीपक बैज, मोहन मरकाम / फूलो देवी नेताम के नाम सामने आए । वैसे बस्तर से बैज अपनी पत्नी को उतारना चाहते हैं।
राजनांदगांव – भूपेश बघेल
दुर्ग – ताम्रध्वज साहू
बिलासपुर – टीएस सिंहदेव
महासमुंद – धनेंद्र साहू/भवानी शुक्ला
कोरबा- चरण दास महंत
बस्तर – दीपक बैज / श्रीमती बैज
कांकेर – वीरेश ठाकुर / मोहन मरकाम।

