सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 जनवरी। होंडा कंपनी हमारे देश की पॉपुलर दो पहिया वाहन कंपनी है। इसकी बाइकों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस कंपनी में आपको एक से एक जबरदस्त बाइक देखने को मिलती है। इसी क्रम में आपको बता दें कि होंडा की धांसू बाइक Honda Hness CB350 इन दिनों जबरदस्त डिमांड में है जो कि रॉयल एन्फील्ड की बाइकों को टक्कर देने में सक्षम है। आइये अब आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं कि इस बाइक में क्या क्या काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं।
आपको बता दें कि इस बाइक में होंडा स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल सिस्टम, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एम्प्टी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। गियर पोज़िशन इंडिकेटर, इंजन स्टार्ट/स्टॉप, साइड स्टैंड के साथ इंजन इन्हिबिटर, स्प्लिट सीट की सुविधा भी इसमें आपको मिलती है। इस बाइक में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी शामिल किया गया है। इसके लुक की बात करें तो बता दें कि इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और फायर रिंग टाइप विंकर के साथ फुल एलईडी हेडलैंप की सुविधा दी हुई है। इस बाइक को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की ओर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें पीछे की और ट्विन हाइड्रॉलिक सस्पेंशन लगाए गए हैं। बाइक को रोकने के लिए आगे 310 mm के हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं तथा पीछे 240 mm के हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। कंपनी इस बाइक को चार वेरिएंट में उपलब्ध कराती है। इसके बेस मॉडल की बात करें तो बता दें कि इसकी कीमत 2 लाख 38 हजार 864 रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। यदि आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो आपको बैंक इसके लिए 2 लाख 14 हजार 864 रुपए का लोन 9.7% ब्याज की दर से देता है। बैंक आपको यह लोन तीन साल तक के लिए देता है। लोन के अप्रूव होने के बाद में आप मात्र 24 हजार रुपये देकर इस बाइक को अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद में आपको प्रति माह 6 हजार 537 रुपए EMI के रूप में देने होते हैं।
लपक कर पकड़ लें यह ऑफर 🟩 Honda की बाइक Royal Enfield को दे रही है टक्कर 🟦 मात्र 24 हजार में ले आएं घर

