विधायक प्रतिनिधि और सरपंच पति का पुराना प्रेम संबंध पडा़ भारी, महिला की एफआईआर बाद फरार


विधायक प्रतिनिधि और सरपंच पति का पुराना प्रेम संबंध पडा़ भारी, महिला की एफआईआर बाद फरार 

​​​​​​​जांजगीर-चांपा, 21 अप्रैल। जांजगीर-चांपा में एक विधायक के प्रतिनिधि को विवाहिता से प्रेम संबंध बनाना भारी पड़ गया है, फरार आरोपी सरपंच का पति है। जब शादीशुदा प्रेमिका के पति को आरोपी से संबंध होने का पता चला तो उसने महिला को छोड़ दिया। महिला मायके आई और थाना में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करवा दी। मामला दर्ज होने के बाद से कथित प्रेमी और विधायक प्रतिनिधि फरार है। वह गांव की सरपंच का पति है और पुलिस उसे तलाश रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डभरा क्षेत्र का ग्राम रामभांठा निवासी ताराचंद साहू विधायक प्रतिनिधि है। शादीशुदा होने के बावजूद ताराचंद का एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि 2014 से उसके और ताराचंद के बीच संबंध थे। इसके बाद साल 2022 में उसकी शादी रायगढ़ हो गई लेकिन ताराचंद नहीं माना और वहां भी वह महिला से संपर्क बनाए हुए था। मामला तब बिगड़ा जब महिला के पति को इस संबंध की जानकारी हुई और उसने पत्नी को निकाल दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और ताराचंद के बीच संबंधों की बात सामने आने पर पति ने उसे छोड़ दिया और वह अपने गांव आकर रहने लगी। इसके बाद भी ताराचंद उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी के बाद भी ताराचंद ने धमकी देकर संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी ताराचंद के खिलाफ धारा 376 और धमकी देने में गैर जमानतीय धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल ताराचंद का पता नहीं है वह फरार है।