दहेज प्रताड़ना से व्यथित होकर नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

<em>दहेज प्रताड़ना से व्यथित होकर नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार</em>


भिलाई नगर 25 जनवरी । दहेज के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने विगत दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति द्वारा 05 वर्षो से दहेज के लिये प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति को वैशाली नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि मृतिका का विवाह 13 फरवरी 2019 को रामनगर अशोक आटा चक्की के पास रहने वाले विजय कुमार साहु के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ था, शादी के बाद से ही मृतिका अपने पति के घर में रह रही थी, किंतु उसका पति विजय कुमार साहु दहेज के लिये प्रताडित करता था, अपने घर से सोना, चांदी के जेवर व गाड़ी की मांग करता था, मृतिका को हमेशा प्रताड़ित करता था, 14 जनवरी 2024 को पुनः पति-पत्नि में झगड़ा विवाद व मारपीट हुआ, पति के द्वारा दहेज संबंधी ताना दिया गया। बार-बार पति के प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका ने आत्मघाति कदम उठाते हुये फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी मृतिका के पति के विरूद्ध थाना वैशाली नगर में अप०क0-28/2024 धारा 304-B भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। निरीक्षक ममता अली शर्मा थाना प्रभारी वैशाली नगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी मृतिका के पति विजय साहू पिता स्व. हीरा सिंग साहू उम्र 35 वर्ष साकिन राम नगर अशोक आटा चक्की के पास थाना वैशाली नगर जिला-दुर्ग छ.ग. को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसके अपराध स्वीकार करने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षम ममता अली शर्मा, एवं थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सहरानीय भूमिका रही।