नामांतरण में फंसाया पेंच 🟦 कलेक्टर हुए नाराज 🟩 पटवारी को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

<em>नामांतरण में फंसाया पेंच 🟦 कलेक्टर हुए नाराज 🟩 पटवारी को किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 25 जनवरी। मध्यप्रदेश के भोपाल में वीरेंद्र मेवाड़ा ने शिकायत में बताया कि ग्राम बरखेड़ी कलां की पटवारी अनुराधा पटेल ने नामांतरण होने के बाद राजस्व रिकार्ड में अमल नहीं किया है और आनलाइन अपडेटेशन के लिए वह एक महीने से परेशान हो रहा है। पटवारी ने 15 अन्य मामलों में समय पर रिपोर्ट नहीं लगाई, इसकी भी शिकायत एडीएम हरेंद्र नारायण से की गई थी।
आपको बता दें कि जिले की तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरण सीमांकन,नामांतरण बंटान आदि का समय पर निराकरण करने के निर्देश संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा द्वारा दिए गए थे। इसके बाद भी पटवारी काम को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। टीटी नगर सर्कल में महिला पटवारी की गलती सामने आने पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। पटवारी आवेदक को नामांतरण के बाद आनलाइन अपडेशन के लिए एक महीने से चक्कर लगवा रहीं थीं।
मिली जानकारी के अनुसार टीटीनगर सर्कल में पदस्थ पटवारी अनुराधा पटेल ने एक आवेदक को नामांतरण के बाद आनलाइन अपडेशन के लिए एक महीने तक परेशान किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत एडीएम हरेंद्र नारायण से की तो उन्होंने तहसीलदार से जांच कराई। जांच में पता चला कि पटवारी ने 15 अन्य मामलों में समय पर रिपोर्ट नहीं लगाई है। जिसके आधार पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। दरअसल आवेदक वीरेंद्र मेवाड़ा ने शिकायत में बताया कि ग्राम बरखेड़ी कलां की पटवारी अनुराधा पटेल ने नामांतरण होने के बाद राजस्व रिकार्ड में अमल नहीं किया है।