भिलाईनगर 24 जनवरी। जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड में सूने मकान में चोर ने घर में धावा बोला। चोर घर में रखे दो आलमारी को तोड़कर 15 हजार रुपए नगद सहित सोने चांदी का जेवर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 380,457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। परिवार शादी में शामिल होने दुर्ग गया हुआ था।
जामुल टीआई केशव राम कोशले ने बताया कि रंभा सिंह (42वर्ष) हाउसिंग बोर्ड कालोनी से लगे 32 एकड़ निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ने 22 जनवरी को वे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ दुर्ग परिवार की शादी में शामिल होने गए थे। वे लोग शाम को 6 बजे गए थे और वहां से अगले दिन 23 जनवरी को सुबह 7-8 बजे लौटे । लौटकर देखा तो घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 15 हजार रुपए नगद व सोने-चांदी केम जेवरात चोरी कर ले गया।
यह सामान चोरी कर ले गया चोर
चोर दो जोड़ी झुमका, तीन जोड़ी बाली, दो जेंट्स और तीन लेडीज अंगूठी, मंगल सूत्र 3 जोड़ी, हार एक पीस, चेन एक पीस, कंगन एक जोड़ी, नाक की 6 जोड़ी, नथनी एक, मानटीका के साथ चांदी के 10 सिक्के, चांदी के बर्तन कटोरी, ग्लास व 5 चम्मच, 6 जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायजेब, जुतिया एक पीस, 20 जोड़ी बिछिया, हाथ फूल 2 जोड़ी, करधन ले गया।

