दुर्ग 24 जनवरी । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा सत्र 2023-24 दिसंबर- जनवरी में आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं के 06 परिणाम आज घोषित कर दिये गये। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय में चल रहे केन्द्रीय मूल्यांकन के परिणाम स्वरूप विश्वविद्यालय ने दो परीक्षा परिणाम परीक्षा आरंभ होने के 20 दिनों के अंदर घोषित कर दिये थे। आज जारी किये गये 06 परिणामों को मिलाकर विश्वविद्यालय द्वारा सेमेस्टर परीक्षाओं के कुल 08 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके है। इन परीक्षा परिणामों में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थी 68 में से 65 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इनका कुल परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत् रहा। इसी प्रकार एमएससी बायोटेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थी 84 में से 82 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इनका कुल परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत् रहा। एमएससी सूक्ष्मजीवन विज्ञान प्रथम सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थी 51 में से 46 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इनका कुल परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत् रहा। इसी प्रकार एमएससी सूक्ष्मजीवन विज्ञान तृतीय सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थी 63 में से 61 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। इनका कुल परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत् रहा। एमएड प्रथम सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थियों 299 में से 263 उत्तीर्ण रहे एवं इनका कुल परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत् रहा। एमएड तृतीय सेमेस्टर में सम्मिलित परीक्षार्थियों 274 में से 252 उत्तीर्ण रहे एवं इनका कुल परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत् रहा। इसी प्रकार एमएससी कम्प्यूटर विज्ञान प्रथम सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों 18 में से 10 इनका कुल परीक्षा परिणाम 56 प्रतिशत् रहा।
डॉ. पटेल के अनुसार विश्वविद्यालय इस सप्ताह सेमेस्टर परीक्षाओं के और नतीजे जारी करेगा। इस बीच बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से आरंभ हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा 2024 के ऑनलाईन आवेदन विलंब शुल्क 200/- सहित जमा करने की तिथि 27 जनवरी है तथा इसके पश्चात् 500/- विलंब शुल्क के साथ 30 जनवरी तक आवेदन किये जा सकेंगे। विश्वविद्यालय की प्रायोगिक परीक्षाएं 01 फरवरी से आरंभ हो रही है।

