भिलाई नगर 24 जनवरी । फर्जी बैंक कर्मचारी बन लिंक भेज कर ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड से दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन और में टीम को सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने देवघर झारखंड से साइबर ठग को किया गिरफ्तार। टीम द्वारा लगातार भेष बदलकर 4 दिन रैकी करके डिलीवरी बॉय बन कर आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा ठगी की गई रकम को बैंक अकाउंट में फ्रिज किया गया। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना भिलाई नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक शाह ने बताया कि 1 जनवरी को प्रार्थी कविता दुबे निवासी सेक्टर 10 भिलाई द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके मोबाइल नंबर पर किसी व्यक्ति का कॉल आया जो खुद को एसबीआई बैंक कर्मचारी बताया और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर प्रार्थी को एक लिंक भेजा लिंक को खोलते ही बैंक के पेज जैसा ही नकली पेज खुला ठग द्वारा खाता क्रमांक और उससे जुड़ी अन्य जानकारी और ओटीपी मांग कर साइबर ठगी कर इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्रार्थी के खाते से 300000/-₹ गबन किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में भादवि की धारा 420 के तहत मामला पंजीबध्द किया गया। निरीक्षक नरेश पटेल प्रभारी एसीसीयु दुर्ग, निरीक्षक संतोष मिश्रा एसीसीयु दुर्ग, निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी भिलाई नगर द्वारा टीम गठित किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से विस्तृत जानकारी लिया गया एवं टेक्निकल टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटा कर टीम को जिला देवघर झारखंड हेतु रवाना किया गया। दुर्ग पुलिस द्वारा टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर भेस बदलकर जिला देवघर झारखंड के ग्राम दिलीपत्थर मे आरोपी की पतासाजी की गई क्योंकि आरोपियों द्वारा फर्जी नंबरों का उपयोग किया जाता है इसलिए आरोपी का पता नहीं चल पा रहा था। लोकल मुखबिर लगाकर आरोपी को चिन्हित किया गया। आरोपी के चिन्हांकित होते ही बुदैर थाना पुलिस की सहायता से दुर्ग पुलिस टीम द्वारा डिलीवरी बॉय बनकर आरोपी को पार्सल देने के बहाने बाहर बुलाया गया, जैसे ही आरोपी उक्त मोबाइल के साथ बाहर आया, उसे नकली पार्सल दिखाकर कुछ देर उलझाया गया। इससे पहले की उसके हितैषी और रिश्तेदार उसे छुड़ाने का प्रयास करते पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच कर गांव से निकाल कर थाना लाने में सफल रहे। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
दुर्ग पुलिस से देवघर भेजी गई टीम उपनिरीक्षक भागवत ठाकुर, आर० शाहबाज खान, पन्ने लाल, अनिल गुप्ता एवं विवेचना/तकनीकी टीम उप निरीक्षक मन्नू लाल यादव, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर बंजीर, विजय शुक्ला आर० जावेद खान, म०आर० आरती सिंह, आर० विक्रांत यदू की भूमिका सराहनीय रही।
नाम आरोपी — जैकी कुमार मंडल पिता सुरेश मंडल उम्र 27 वर्ष पता ग्राम दिलीपत्थर, पोस्ट मधुपुर जिला देवघर, झारखंड

