सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 जनवरी। राम नगरी अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां पूरा देश भावविभोर है और हर्षोउल्लास में डूबा है, वहीं पाकिस्तान डरा सहमा नजर आ रहा है। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां हमने संकल्प लिया था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार की तरफ से प्रेस रिलीज़ जारी कर अपनी डर को साझा किया गया है, साथ इंटरनेशनल कम्युनिटी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। पाकिस्तान में, जहां आजादी के बाद से अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों को नेस्तनाबूद कर दिया गया, अब उसे इस बात का डर है कि भारत का सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ सकता है। प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इस बात का संकेत है कि भारत पाकिस्तान के हिस्सों पर कब्ज़ा करना चाहता है। इस प्रेस रिलीज़ में दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी जिक्र किया गया है एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दूसरे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का। पाकिस्तान को लगता है कि अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन इस दिशा में उठाया गया पहला कदम है और पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर भी उससे छीन जायेगा।
प्रेस रिलीज़ में पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल कम्युनिटी से हस्तक्षेप की गुहार भी लगाई गई है। कहा गया है कि भारत के अयोध्या शहर में बाबरी मस्जिद को तोड़कर मंदिर बना दी गई, 22 जनवरी को इसकी प्राण प्रतिष्ठा की गयी। अब इसके बाद हिंदुत्व का ज्वार उठता दिख रहा है। भारत में सांप्रदायिक सौहार्द्र खतरे में है। अब मथुरा और काशी के मस्जिद ही नहीं खतरे में हैं बल्कि पाकिस्तान के क्षेत्रों पर भी दावा किया जा सकता है। पाकिस्तान की तरफ से यूनाइटेड नेशन और अन्य इंटरनेशनल संस्थाओं से भारत में अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षाओं को लेकर हस्तक्षेप की मांग की गई है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कांपा पाकिस्तान 🟧 दो मुख्यमंत्रियों का प्रेस रिलीज में जिक्र 🟩 पहले सीएम योगी तो दूसरे हैं……..❓

