सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 21 जनवरी। आधार कार्ड को अपडेट और नामांकन को लेकर UIDAI ने नया नियम पेश किया है. अब बहुत सी जानकारियां ऑनलाइन ही अपडेट की जा सकती हैं. इसके लिए नया फॉर्म जारी हुआ है.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार के नामांकन और अपडेट नियमों में बदलाव (Aadhaar Update Rules Change) को लेकर एक अधिसूचना जारी की है. आधार के लिए नामांकन और इसे अपडेट करने के लिए नए फॉर्म (New Form For Aadhaar Updation) जारी किए गए हैं. अगर कोई व्यक्ति आधार को अपडेट करने जाता है या फिर नया आधार बनाने जाता है तो उसे अब नया फॉर्म भरना होगा. NRI के लिए अलग फॉर्म जारी किया गया है.
नए नियमों की वजह से अब आधार (Aadhaar Card) में डेमोग्राफिक डाटा जैसे नाम, पता आदि अपडेट (Address Update) करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. नए नियम केंद्रीय पहचान डेटा में जानकारी अपडेट करने के दो तरीके पेश करते हैं. ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से या फिर नामांकन सेंटर जाकर पूरा कर सकते हैं.
अब बहुत सी जानकारी ऑनलाइन होगी अपडेट
पुराने निमय के तहत ऑनलाइन मोड में पते जार कुछ अन्य जानकारी को अपडेट करने की सुविधा थी. बाकी चीजों को अपडेट करने के लिए नामांकन सेंटर (Aadhaar Nomination Centers) जाना होता था, लेकिन इस नए नियम के तहत अब बहुत सी जानकारियां ऑनलाइन भी अपडेट (Aadhaar Online Update) हो सकती हैं. भविष्य में यह भी संभावना है कि मोबाइल नंबर भी नए नियमों की वजह से अब आधार (Aadhaar Card) में डेमोग्राफिक डाटा जैसे नाम, पता आदि अपडेट (Address Update) करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा. नए नियम केंद्रीय पहचान डेटा में जानकारी अपडेट करने के दो तरीके पेश करते हैं. ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से या फिर नामांकन सेंटर जाकर पूरा कर सकते हैं.

