भिलाई नगर 21 जनवरी । फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर पंथी चौक के पास तेज रफ्तार करने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई युवक सेक्टर 10 का रहने वाला था।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर पंथी चौक के पास 19 जनवरी की रात्रि 10:45 बजे के लगभग युवक देव बाग अपनी मोटर सायकल बुलेट क्रमांक CG 07 CG 9218 से रिसाली से अपने घर सेक्टर 10 जा रहा था। पंथी चोंक के पास पहुंचा था, उसी समय स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 07 AM 9908 के चालक ने अपनी वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पुर्वक चलाते हुये पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे देव बाग को सिर मे चोंट आने से उसकी मृत्यु हो गयी है | इन्दरसनबाग निवासी भांठापारा रुआबांधा बोरसी रोड को छोटा भाई नवीन बाग ने सूचित किया उसके पुत्र देव बाग का एक्सीडेंट हो गया है। सेक्टर 09 अस्पताल लेकर गये है जहां केजुअल्टी मे भतीजा देव बाग उम्र 21 साल जो कि मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था | देर रात थाने पहुंचकर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई इस पर भिलाई नगर पुलिस के द्वारा आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।
घर लौट रहे बाइक सवार युवक को देर रात तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, युवक की मौत, फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पंथी चौक की घटना

