लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजीव भवन में वार रूम का गठन, त्रिवेदी चेयरमेन, दो को – चेयरमेन

<em>लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजीव भवन में वार रूम का गठन, त्रिवेदी चेयरमेन, दो को – चेयरमेन</em>


रायपुर, 20 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ दीपक बैज ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजीव भवन में वार रूम का गठन किया है। इसकी कमान पाठ्य पुस्तक निगम पापुनि के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी को दी है। इनके साथ दो सह अध्यक्ष भी बनाए गए है। जिसमें घनश्याम राजू तिवारी एवं प्रवीण साहू है। त्रिवेदी एक बार फिर राजधानी की राजनीति में सक्रिय होंगे। पहले पापुनि अध्यक्ष बनने के बाद से वे संगठन के काम से और फिर बलौदाबाजार से विधानसभा चुनाव की व्यस्तता रही।